फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 coaches of Muri Express derails in Kaushambhi

'ज्यादा गर्मी के कारण पटरी से उतर गई मुरी एक्सप्रेस'

Tue, 26 May 2015 02:33 AM IST
Updated Tue, 26 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
8 coaches of Muri Express derails in Kaushambhi

राउरकेला/टाटानगर से जम्मूतवी जा रही मुरी एक्सप्रेस के नौ कोच सोमवार को कौशांबी जिले के सिराथू एवं अथसराय रेलवे स्टेशन केबीच पटरी से उतर गए।हादसे में जालंधर की सीतादेवी (40) और झारखंड के गोविंद कुमार (30) सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सीतादेवी की बेटी सीमा (15), बेटा विकास (12), सोनम (22), शिवानी (24) सहित एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मंझनपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दुर्घटना पर जीएम एनसीआर महेश मंगल ने बड़ा ही अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा गर्मी के कारण मुरी एक्सप्रेस दुर्घटना हो गई।

उतरने वाले डिब्बों में एस 5, एस 6, एस 7, ए 1, बी 1 और बी 2 कोच शामिल हैं। ट्रेन के एस 3 और एस 4 कोच पटरी के बगल में गड्ढे में गिर गए जबकि बाकी कोच पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक आई हुई खबरों के अनुसार इस ट्रेन दुर्घटना में लगभग तीन लोग मारे गए जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की संभावना है।

इस ट्रेन दुर्घटना के बाद इलाहाबाद-कानुपर मार्ग बाधित हो गया है। ट्रेनों को लखनऊ की ओर से भेजा जा रहा है।

इन नंबरों पर करें संपर्क

8 coaches of Muri Express derails in Kaushambhi

दुर्घटना के बाद रेलवे और राज्य सरकार तत्काल ही रेस्‍क्यू में जुट गई है। इलाहाबाद के अलावा लखनऊ से भी अधिकारी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मरने वालों के लिए दो-दो लाख रुपयों का मुआवजा घोषित किया गया है।

रेलवे द्वारा दुर्घटना में प्रभावित हुए लोगों के बारे में जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 05321072, 05121072 और 0512 2323015 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं।

लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद से रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाम तक रेलवे लाइन को क्लियर करके आवागमन सामान्य करने की कोशिश की जाएगी।

ये ट्रेनें होंगी कैंसिल तो ये होंगी रद्द

8 coaches of Muri Express derails in Kaushambhi

मुरी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद इन ट्रेनों का रूट बदला गया है।
12505 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस और 12311 हावड़ा-से कालका कालका मेल वाया चेओकी, मानिकपुर, बांदा, कानपुर।

ट्रेन नंबर 12307, 12819, 12487, 12987 वाया प्रयाग, ऊंचाहार, कानपुर और ट्रेन नंबर 12801, 12397, 14055 वाया मुगलसराय, लखनऊ, कानपुर।

Down trains: ट्रेन नंबर 12312 कालका-हावड़ा कालका मेल वाया कानपुर, बांदा, मानिकपुर, चेओकी।

ट्रेन नंबर 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस और 12488 आनंद विहार-जोगवाणी एक्सप्रेस रूट चेंज वाया कानपुर, मुगलसराय।

ये ट्रेनें हुई रद्द
ट्रेन नंबर 22441 इलाहाबाद कानपुर इंटरसिटी, 14163/14113 संगम एक्सप्रेस लीविंग इलाहाबाद 25.05.2015 कैंसिल।

ट्रेन नंबर 13312 आनंद विहार टर्म to  कोलकाता कैंसिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed