लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व परास्नातक के 79 विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इन छात्राओं को कॉरपोरेट संस्थाओं और उनके सहायक ब्रांड्स एसबीआई कार्ड्स, ब्लिंकइट, हाइपरप्योर, बिस्ट्रो, आईसीआईसीआई बैंक, यूपी पावर कॉर्पोरेशन, यूरेका फोर्ब्स, जेप्टो, फ्लिपकार्ट, डी-मार्ट, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी, एलीट मोटर्स, कॉडवर्ट, गेहुंआ किसान फॉर्म में अलग-अलग पदों पर नौकरी का अवसर मिला है। चयनितों को 15 हजार से 28 हजार रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा। कॉलेज के मैनेजर नावेद अहमद ने बताया कि रोजगार मेले में 516 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार हुआ। इनमें से 146 को शॉर्टलिस्ट किया गया। बाद में इनमें से 79 को विभिन्न पदों पर चुना गया।

करामत कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थी।