फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   78 new corona cases found in Lucknow on a one singal day.

Corona in Lucknow: आठ महीने बाद लखनऊ में एक दिन में मिले कोरोना के 78 मरीज, 10 अस्पतालों में भर्ती

Wed, 12 Apr 2023 04:40 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Apr 2023 04:40 PM IST
सार

लखनऊ में एक दिन में कोरोना के 78 नए मरीज मिले हैं। यह आठ महीनों के बाद हुआ है। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 340 हो गई है।

विज्ञापन
78 new corona cases found in Lucknow on a one singal day.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को 78 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अस्पतालों में 10 मरीज भर्ती हैं जबकि 16 ने कोविड को मात दी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 340 हो गई है। करीब आठ माह बाद एक दिन में इतने लोग संक्रमित पाए गए। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अफसरों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अलीगंज में 16 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आलमबाग में 14 लोग संक्रमण की जद में आए। कैसरबाग में 10, इंदिरानगर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टूडियागंज व एनके रोड इलाके के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर में 10, चिनहट में आठ, काकोरी व गोसाईंगंज में एक-एक लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा ने लखनऊ समेत पांच नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी घोषित किए, घरेलू बिजली फ्री करने की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल: पूछा - माफियाओं की सूची क्यों जारी नहीं कर रही योगी सरकार


फैजुल्लागंज में चिकनपॉक्स जैसे लक्षण वाली बीमारी की चपेट में 15 बच्चे
फैजुल्लागंज के कई इलाकों में चिकनपॉक्स जैसे लक्षण वाली बीमारी से 15 बच्चे पीड़ित पाए गए हैं। इनका आसपास के निजी अस्पतालों में इलाज हो रहा है। स्थानीय लोगों ने सीएमओ ऑफिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी इलाके में कोई टीम नहीं पहुंची।

सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक सप्ताह से इलाके में चिकनपॉक्स जैसे लक्षण वाले मरीज मिल रहे हैं। यश नगर की नेहा (6) बिट्टू ( 9) बबलू (4) संत कबीर नगर में काली शंकर शुक्ला के परिवार के बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। कृष्णलोक में सूरज (11) आरती (7) कृषिका ( 6) सहित करीब 15 बच्चे इसके चपेट में हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. निशांत के मुताबिक, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से टीम बुधवार को जाएगी। जिन भी बच्चों में लक्षण हैं उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाने के साथ ही दवा का वितरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed