{"_id":"63bd7c232ec23d0b4c124cec","slug":"77-thousand-extorted-from-the-young-man-showing-fear-of-going-to-jail-sent-warrant-as-delhi-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : जेल जाने का डर दिखा युवक से ऐंठे 77 हजार, दिल्ली पुलिस का अधिकारी बन भेजा वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : जेल जाने का डर दिखा युवक से ऐंठे 77 हजार, दिल्ली पुलिस का अधिकारी बन भेजा वारंट
Tue, 10 Jan 2023 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:24 PM IST
सार
कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी गौरव मल्होत्रा बताया। कहा कि गिरफ्तारी वारंट है और व्हाट्सएप पर इसकी प्रति भी भेजी। धमकाया कि जेल जाने से बचना है तो एक लाख रुपये दे दो।
विज्ञापन
WhatsApp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस का अधिकारी बन जालसाज ने युवक को व्हाट्सएप पर गिरफ्तारी वारंट भेजा। कॉल कर जेल भेजने की धमकी दी। बदले में एक लाख रुपये की मांग की। डरे-सहमे युवक ने पेटीएम नंबर पर 77 हजार रुपये भेज दिए। आरोपियों की मांग बढ़ने पर पड़ताल की तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने सोमवार को मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह के मुताबिक, खदरा के जमीरुद्दीन असलम ने बताया कि 28 दिसंबर को एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी गौरव मल्होत्रा बताया। कहा कि गिरफ्तारी वारंट है और व्हाट्सएप पर इसकी प्रति भी भेजी। धमकाया कि जेल जाने से बचना है तो एक लाख रुपये दे दो। इस दौरान एक अन्य नंबर से राहुल शर्मा ने कॉल की और पैसों की मांग शुरू की। पीड़ित के मुताबिक, बातचीत के दौरान उसने कहा कि किसी भी गलत काम में नहीं रहा है, लेकिन धमकी से डर गया था। छोटे भाई से कहकर पेटीएम नंबर पर दो बार में 76500 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन