Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   77 parking sites have not yet become operational, even after three months.

Lucknow News: तीन महीने बाद भी नहीं शुरू हुए 77 पार्किंग स्थल

Mon, 23 Nov 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
77 parking sites have not yet become operational, even after three months.
अयोध्या रोड स्थित सुषमा हॉस्पिटल से कमता तिराहे तक लगा भीषण जाम
लखनऊ। करीब पांच साल पहले शासन के आदेश पर बंद किए गए सड़क किनारे के 77 पार्किंगस्थलों को दोबारा शुरू करने की कवायद तीन महीने से चल रही है लेकिन अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। पार्किंग स्थलों का सर्वे पूरा हो चुका है और नगर निगम सदन से भी अनुमति मिल चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम अब तक टेंडर जारी नहीं कर पाया है। ऐसे में इन पार्किंग स्थलों के संचालन के लिए शहरवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नगर निगम का दावा है कि नए साल में पार्किंग स्टैंड शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2021 में तत्कालीन अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे ने शेड, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं से विहीन पार्किंग स्थलों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद नगर निगम ने 77 पार्किंग स्टैंडों के ठेके निरस्त कर दिए थे। पार्किंग ठेके निरस्त होने से नगर निगम की आय पर पड़ रहे असर का मुद्दा सदन में कई बार उठा। इसके बाद पार्किंग स्थलों को दोबारा शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए केंद्र सरकार के नगरीय पर्यावरण एवं अध्ययन केंद्र से सर्वे कराया गया। सर्वे में कहां और किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं, इसका आकलन किया गया। इसके बावजूद टेंडर जारी करने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस बीच नगर निगम प्रशासन कई बार जल्द टेंडर जारी करने की बात कह चुका है। पार्किंग अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के मुताबिक, तकनीकी और वित्तीय परीक्षण के चलते प्रक्रिया में समय लगा है। अब इसका परीक्षण पूरा होने वाला है। एक महीने में प्रारूप, नियम और शर्तों का परीक्षण कर टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से होंगे अस्थायी इंतजाम

पार्किंग अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि शहर में कुछ पार्किंग स्थलों के 50 से 100 मीटर के दायरे में सुलभ शौचालय हैं। सड़क किनारे की ज्यादातर पार्किंग आठ से 10 घंटे ही संचालित होती हैं। यहां वाहन भी आमतौर पर आधे या एक घंटे के लिए खड़े किए जाते हैं। ऐसी जगहों पर जरूरत के हिसाब से अस्थायी शेड या शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। शेड की जरूरत सबसे अधिक उन पार्किंग स्थलों पर होती है, जहां वाहन 24 घंटे तक खड़े रहते हैं।


कोट

पार्किंग स्थलों को फिर से शुरू करने की तैयारी हो गई है। एक महीने में प्रारूप, नियम और शर्तों का परीक्षण कर टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। टेंडर में कुछ तकनीकी और वित्तीय परीक्षण के चलते समय लगा मगर अब यह पूरा होने वाला है। नए साल में पार्किंग स्टैंड संचालित हो जाएंगे।

- ओम प्रकाश सिंह, पार्किंग अधीक्षक, नगर निगम

अयोध्या रोड स्थित सुषमा हॉस्पिटल से कमता तिराहे तक लगा भीषण जाम

अयोध्या रोड स्थित सुषमा हॉस्पिटल से कमता तिराहे तक लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed