Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   77 New corona patient found

राजधानी में कोरोना के 77 नए मरीज मिले

Fri, 19 Mar 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
77 New corona patient found
राजधानी में फिर बढ़ा कोरोना। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में बृहस्पतिवार को 12 रेलकर्मियों समेत 77 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोर्साइंगंज के दो गांवों में पॉजिटिव मरीज आने के बाद उनके घर पर बल्लियां लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन

दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, 16 मरीजों ने कोरोना का मात दी। कोरोना के 381 सक्रिय मामले हैं। सर्विलांस एवं कान्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 7229 लोगों के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ प्रवक्ता योगेश के मुताबिक, आलमबाग में थर्मल पोर्शन प्लांट मेें फोकस सैपलिंग के जरिए एक रेलकर्मी का नमूना लेकर जांचा तो पॉजिटिव आया।
इसके बाद आरआर टीम ने मंगलवार को प्लांट से नमूने लेकर केजीएमयू भेजे थे। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में 12 नए लोग पॉजिटिव मिले। सभी को लोहिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके संपर्क में आए लोगों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही प्लांट को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। प्लांट में पटरियों को जोड़ने वाला द्रव बनाया जाता है।
जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि एक मरीज मिलने पर 20-25 लोगों की जांच कराई जा रही है। कंटेंमेंट जोन के तहत मरीजों के घर के सामने बल्लियां लगाने के निर्देश हैं और उसके घर के आसपास सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
यहां मिले इतने मरीज
आलमबाग में 13, इंदिरा नगर में आठ, गोमती नगर में छह, हजरतगंज में चार, रायबरेली रोड में चार, तालकटोरा में पांच, आशियाना में चार, अलीगंज में चार और अमीनाबाद में चार।
नौ मरीज अस्पतालों में शिफ्ट
18 रोगियों को हॉस्पिटल व एंबुलेंस का आवंटन किया गया। देर शाम तक नौ रोगियों को भर्ती कराया गया और शेष नौ ने होम आइसोलेशन चुना।
डीएम ने की मास्क पहनने की अपील
डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने अपील की है कि लोग मास्क जरूर पहले और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। यह प्रदेश व देश हित में भी है। कहा कि लोग अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो सख्ती करनी पड़ेगी।

ये दिए गए निर्देश
- 10000 से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जाए
- रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर टेस्ट के लिए काउंटर बढ़ाए जाएं।
शिक्षिका पॉजिटिव, सेंट फ्रांसिस कॉलेज दो दिन के लिए बंद
सेंट फ्रांसिस कॉलेज की शिक्षिका के पॉजिटिव पाए जाने पर कॉलेज को शुक्रवार और शनिवार के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। प्रिंसिपल फादर आलविन मोरास ने बताया कि सभी शिक्षकों व स्टाफ को टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका तीन दिन से कॉलेज नहीं आ रही थीं। लक्षण मिलने पर उसने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसकी सूचना उन्होंने प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज में बच्चे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed