फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   75 students did not appear in Madrasa Board examination

Lucknow News: 75 विद्यार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Sat, 22 Feb 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
75 students did not appear in Madrasa Board examination
श्रावस्ती। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को 75 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में गणित, गृह विज्ञान, लॉजिक एंड फिलासिपी, सोशल स्टडीज व विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में गृह विज्ञान, हिंदी, लॉजिक एंड फिलासिपी, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान की परीक्षा कराई गई। पहली पाली में मुंशी व मौलवी तथा दूसरी पाली में आलिम की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में पंजीकृत 274 के सापेक्ष 237 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 37 अनुपस्थित रहे। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में 71 के सापेक्ष 49 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 22 अनुपस्थित रहे। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में पंजीकृत 108 के सापेक्ष 96 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 12 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में सभी आठ विद्यार्थी शामिल हुए। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में पंजीकृत 66 के सापेक्ष 62 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि चार अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। परीक्षा के दौरान जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed