फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   75 lakhs cheated in the name of getting contract in Banda Development Authority

Lucknow News: बांदा विकास प्राधिकरण में ठेका दिलाने के नाम पर 75 लाख ठगे

Tue, 02 Sep 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
75 lakhs cheated in the name of getting contract in Banda Development Authority
लखनऊ। आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी कारोबारी आसिफ खान ने दोस्त बांदा के केवतारा निवासी अब्दुल रहीम अहमद पर 75 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। अब्दुल पर बांदा विकास प्राधिकरण में ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। आशियाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

आसिफ के मुताबिक वह और अब्दुल पुराने दोस्त हैं। वर्ष 2023 में आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच बताकर उनसे बीडीए में ठेका दिलाने की बात कही। पीड़ित के साथ काम करने की बात कहते हुए मुनाफे का झांसा दिया। बातों में आए आसिफ ने अब्दुल को कई टुकड़ों में 75 लाख रुपये दिए। काफी समय बाद भी उन्हें टेंडर नहीं मिला। दबाव बनाने पर आरोपी अगस्त तक टरकाता रहा। फिर रकम मांगने पर गाली-गलौज देने लगा और धमकाने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed