फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   74 Crore will spend for cleaning of air

शहर की हवा सुधारने पर खर्च होंगे 74 करोड़, कई बड़े प्रोजेक्ट होंगे शुरू

Mon, 13 Sep 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
74 Crore will spend for cleaning of air
राजधानी की हवा की सेहत सुधारने के लिए नगर निगम ने पास किया बजट। - फोटो : ??? ?????
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

राजधानी में हवा की सेहत सुधारने के लिए करीब 74 करोड़ रुपये करोड़ खर्च होंगे। एक तरफ जहां पार्कों में हरियाली बढ़ाई जाएगी वहीं, दूसरी तरफ बाजार और प्रमुख मार्गों पर ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण होगा।
साथ ही उन उपायों पर भी काम किया जाएगा, जिससे प्रमुख मार्गों की धूल-धक्कड़ कम होगी। नगर निगम इसके लिए एक कंसल्टेंट का भी चयन करेगा।
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने इस बार 15वें वित्त के मद में सड़क व नाला अन्य निर्माण के बजाये हवा की गुणवत्ता सुधारने पर ही विशेष जोर दिया है।
15वें वित्त के मद से जारी होने वाले बजट को भी उन्हीं कामों पर खर्च किया जाना है जो वायु गुणवत्ता सुधार से जुड़े हैं।
इसमें पार्कों की हरियाली बढ़ाने, ग्रीन कॉरिडोर बनाने, प्रमुख मार्गों की सड़क पटरियों को सही करने ताकि धूल न उड़े और छोटी रोड स्वीपिंग मशीनों का उपयोग ताकि कम चौड़ी सड़कों पर भी इनका संचालन आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन

इसी तरह सीएंडडी वेस्ट सेंटर यानी मलवा निस्तारण केंद्र बनाए जाएंगे ताकि बहुमंजिला भवनों से निकलने वाले कूड़े से प्रदूषण न हो।
बाजारों में बनेंगे ग्रीन बफर जोन
जिन बाजारों में ग्रीन कॉरिडोर और बफर जोन बनाए जाएंगे, उनमें वह पांच मॉडल बाजार भी शामिल हैं, जिनका प्रस्ताव नगर निगम सदन ने पास किया था। इनमें अमीनाबाद, यहियागंज, चौक, भूतनाथ व आलमबाग बाजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे ग्रीन कॉरिडोर
शहीद पथ के किनारे, विक्रमादित्य मार्ग व रेलवे लाइन के किनारे 50 मीटर तक, आईआईएम तिराहा सीतापुर रोड, आईआईएम तिराहा से यादव तिराहा, यादव तिराहा से हरदोई रोड तक, एयरपोर्ट वीआईपी एंट्री से कानपुर रोड तक, विजयीपुर अंडरपास से पिकप भवन और आईजीपी चौराहा से फैजाबाद रोड तक।
पार्कों में लगेंगे अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे
शहर के 381 अविकसित और 325 अर्धविकसित पार्कों को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। इस पर 34.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्कों में वे पौधे अधिक लगाए जाएंगे जो सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। इकोलॉजिकल सिस्टम विकसित करने के लिए संकरी पौधे व मंगल वाटिका भी विकसित की जाएंगीं।

ये प्रमुख काम होंगे
- दस छोटी फॉगिंग बैटरी वाली रोड स्वीपिंग मशीनें लाई जाएंगीं।
- पांच एंटी स्मॉग गन लाई जाएंगीं।
- प्रमुख मार्गों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
- मलवा निस्तारण के लिए सीएंडडी वेस्ट सेंटर बनाया जाएगा
- बायोरेमिडिएशन तकनीक से नालों के पानी का ट्रीटमेंट किया जाएगा
- पार्कों की हरियाली बढ़ाई जाएगी
- कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा
वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर इस बार डेडीकेटेड फंड आया है। जिससे वायु गुणवत्ता सुधार के ही काम किए जाएंगे। इसे लेकर कार्ययोजना बन गई है। कई टेंडर भी जारी हो गए हैं। कुछ के जारी होने वाली हैं।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed