{"_id":"634c60ac6a25140548716aaf","slug":"73-percent-student-present-in-pet-lucknow-news-lko653193675","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पीईटी में शनिवार के मुकाबले रविवार को एक फीसदी ज्यादा अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। रविवार को कुल पंजीकृत 1,20,144 में 87,355 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 32,789 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल 73 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। पहली पाली के लिए 60,072 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 43,705 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 16,367 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली के लिए भी 60,072 पंजीकृत थे। इनमें से 43,650 ने परीक्षा दी और 16,422 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
औसत रहा प्रश्नपत्र
लखनऊ। प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्न न ज्यादा कठिन थे न ही बहुत आसान। अभ्यर्थियों का कहना है कि अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए टॉपिक से ही पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि निगेटिव मार्किंग की चिंता थी, हालांकि कई अभ्यर्थी तुक्का भी लगा आए। भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, जियोग्राफी सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य इंग्लिश, लॉजिक, करंट अफेयर्स से पांच-पांच प्रश्न पूछे गए थे। जबकि लाइन व टेबल से 20, जनरल अवेयरनेस व एनवायरमेंट से आठ, भारतीय न्यायपालिका से छह और भारतीय अर्थव्यवस्था से चार प्रश्न पूछे गए।
मुख्य प्रश्नों पर एक नजर
हर्षवर्धन के शासन काल की राजधानी, छापामार गुरिल्ला युद्घ रणनीति वाली सेना, हड़प्पा सभ्यता में नर्तकी की मूर्ति, गौतम बुद्घ ने किस नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त किया, फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, गांधी का खिलाफत मुद्दा, भारत सरकार अधिनियम 1935, पंचवर्षीय योजना, भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19, भारतीय संविधान की मुख्य विशेषता, कार बैटरी की एसिड, हिमाचल प्रदेश में वज्र प्रहार का अभ्यास, टाटा पावर की फ्लोटिंग सोलर ऊर्जा, भारतीय वायुसेना दिवस, भारत का स्कॉटलैंड, मथुरा कला, वर्ष 2014 में 29वां राज्य।