फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   72825 Primary Teacher's will be recruited in july 2014

शिक्षक भर्ती प्रकिया में अब क्या होगा आगे

Tue, 01 Apr 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Apr 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
72825 Primary Teacher's will be recruited in july 2014

शिक्षक भर्ती में केवल नवंबर 2011 में आवेदन करने वाले ही पात्र माने जाएंगे।

विज्ञापन


जिन्होंने आवेदन शुल्क वापस ले लिया था उन्हें भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

सोमवार को उच्च स्तर पर हुई बैठक में सहमति बन गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शिक्षक भर्ती के लिए संशोधित शासनादेश जारी करने की तैयारी है।

25 जून तक पूरी होगी प्रक्रिया

72825 Primary Teacher's will be recruited in july 2014

यह प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू करते हुए 25 जून तक पूरी कर लेने पर विचार हुआ है।

इसके बाद चयनितों की मेरिट जारी करते हुए डायट स्तर पर प्रमाण पत्रों का मिलान कराने का विचार है। इसके बाद पात्रों को प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद कक्षा 8 तक के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में हो जाएगी ज्वॉइनिंग

72825 Primary Teacher's will be recruited in july 2014

भर्ती प्रक्रिया 25 जून तक पूरी कर ली जाएगी और 1 जुलाई से जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है।

हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद वहां से और फिर सुप्रीम कोर्ट से टीईटी मेरिट पर भर्ती का आदेश हुआ है।

बेसिक शिक्षा विभाग को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिला। इसके बाद इस पर न्याय और अन्य संबंधित विभागों से राय ली गई।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों से पुन: ली जाएगी फीस

72825 Primary Teacher's will be recruited in july 2014

इसके आधार पर देर शाम मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के यहां इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग और न्याय विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।

सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार टीईटी मेरिट के आधार पर ही शिक्षकों की भर्ती के लिए राजी हो गई है।

उच्च स्तर पर हुई बैठक में यह भी तय हुआ है कि इस संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी किया जाए।

आवेदन का शुल्क वापस लेने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क पुन: जमा करने के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।

माया सरकार ने दी नौकरी

72825 Primary Teacher's will be recruited in july 2014

प्रदेश में इसके आधार पर तत्कालीन माया सरकार ने 14 सितंबर 2011 को 72,825 शिक्षकों की भर्ती का निर्णय किया।

इसके लिए टीईटी पास बीएड वालों को पात्र माना गया। इसके बाद 8 नवंबर 2011 को टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षक भर्ती का निर्णय करते हुए 30 नवंबर 2011 को विज्ञापन निकाला गया।

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन निकलने के बाद एक-एक युवाओं ने कई-कई जिलों में आवेदन किए और करीब 63 लाख आवेदन आए।
 
विधान सभा चुनाव के चलते भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई और सत्ता परिवर्तन के बाद अगस्त 2012 में शैक्षिक मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती का निर्णय हुआ।

आड़े नहीं आएगी आचार संहिता

72825 Primary Teacher's will be recruited in july 2014

बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि 72,825 शिक्षकों की भर्ती में आचार संहिता आड़े नहीं आएगी।

यह भर्ती चूंकि पुरानी है और सुप्रीम कोर्ट का आदेश इस संबंध में है कि राज्य सरकार 12 सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगी।

इसके आधार पर ही भर्ती शुरू की जाएगी। इसलिए आचार संहिता आड़े नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed