फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   726 exam coordinators out of system

726 केंद्र व्यवस्थापकों को दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 24 Feb 2014 08:58 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
726 exam coordinators out of system

यूपी बोर्ड की परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार परिषद फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। परीक्षा केंद्र बनाने का मामला हो या फिर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती का।

विज्ञापन


इसके लिए पूरी तरह एहतियात बरती जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र व्यवस्थापक पर ही परीक्षा का पूरा दारोमदार होता है।
विज्ञापन


पिछली बोर्ड परीक्षा में जरा सी भी गड़बड़ी करने वालों को केंद्र व्यवस्थापक नहीं बनाया जा रहा है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय ने 726 केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा प्रक्रिया से अलग रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हो रही हैं। प्रदेश के 10,500 केंद्रों पर 71,20,265 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरे एहतियात बरते जा रहे हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिलों से पिछले साल की परीक्षा में लगाए गए केंद्र व्यवस्थापकों की सूची मांगी थी।


इसमें उनकी कार्य प्रणाली के बारे में भी पूछा गया था। परिषद को जिलेवार मिली सूचना के मुताबिक जो भी दागी केंद्र व्यवस्थापक थे उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षकों को गए आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि चिह्नित किए गए प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्था कतई न बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed