फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   72,825 teachers recruitment merit today

आ गई शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट, यहां देखिए

Sat, 05 Jul 2014 01:26 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
72,825 teachers recruitment merit today

प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए वरीयता सूची शुक्रवार शाम करीब 5:50 बजे जारी हो गई। सरलीकरण के लिए इसे आप अनंतिम मेरिट लिस्ट का नाम भी दे सकते हैं।

विज्ञापन


टीईटी मेरिट के आधार पर पहले चरण में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

आवेदक भरे गए फार्म से इसका मिलान कर सकेंगे और इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर वह 8 जुलाई तक अपनी आपत्ति दे सकेंगे। इसके जरिए ही प्रत्यावेदन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए नेशनल इन्फार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरा ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है।

20 से 23 जुलाई तक होगी काउंसलिंग

72,825 teachers recruitment merit today

जानकारी के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए करीब 68 लाख आवेदन प्रदेशभर के जिलों में प्राप्त हुए थे। वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने के बाद कोई त्रुटि होने पर इस सूची में शामिल आवेदक अपनी आपत्ति संबंधित जिले के डायट पर दे सकेंगे।

12 जुलाई तक इन आपत्तियों का निस्तारण होगा। डायट प्राचार्य संशोधित सूची एससीईआरटी को देंगे और इसके बाद मेरिट सूची 18 जुलाई को वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।

19 जुलाई को जिलेवार काउंसलिंग का विज्ञापन निकाला जाएगा। काउंसलिंग 20 से 23 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र 14 अगस्त तक जारी कर दिए जाएंगे।

यहां इस तरह देखिए अपना नाम

72,825 teachers recruitment merit today

आप मेरिट लिस्ट बेसिक शिक्षा की वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं। लिस्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर आवेदक को अपना नाम और जन्मतिथि डालने के बाद पूरा ब्यौरा देख सकेगा। इसके बाद वह अपने आवेदन और प्रमाण पत्रों का मिलान करेगा। त्रुटि होने पर आपत्ति दे सकेगा।

त्रुटि ठीक कराने के लिए फॉर्म

अंतिम वरीयता सूची जारी होने के साथ ही आपत्तियां देने के लिए वेबसाइट पर एक फार्म भी दिया जाएगा। जिसे डाउन लोड कर अपनी आपत्तियां भरा जा सकेगा।

एससीईआरटी वेबसाइट पर यह फार्म इसलिए डाल रहा है, जिससे आपत्तियां देने के लिए आवेदक को प्रार्थना पत्र न लिखना पड़े। इस फार्म में बिंदुवार आपत्तियों का जिक्र होगा, बस इसे भरकर डायट कार्यालयों पर देना होगा।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

72,825 teachers recruitment merit today

  • अपना जनपद चयन करें।
  • अपना नाम अंकित करें। बाक्स में प्रदर्शित ‘‘कोड‘‘ फीड करें, Submit बटन दबायें।
  • प्रदर्शित सूची में अपना नाम देखें । अपने नाम पर ‘‘क्लिक‘‘ करें तथा प्रदर्शित विवरण को देखें।
  • यदि प्रदर्शित विवरण आवेदन पत्र से भिन्न प्रतीत होता है तो प्रिन्ट आप्शन पर जाकर क्लिक करें, तथा इस पृष्ठ का प्रिन्ट आउट लें।
  • प्रिन्ट आउट में अभ्यर्थी के विवरण अंकित हैं। अभ्यर्थी के आवेदन पत्र से भिन्न विवरण प्रदर्शित होने की दशा में अभ्यर्थी को इसी प्रारूप में, अपना विवरण (जो संशोधन वांछित हो) को अंकित करना होगा। तत्पश्चात् संबंधित अभिलेखों/साक्ष्यों की स्वप्रमाणित प्रतियों एवं आईडी प्रूफ के साथ अपना हस्ताक्षरित प्रत्यावेदन संबंधित डायट मेंदिनांक 08.07.2014 की सांय 5:00 बजे तक जमा करना होगा।
  • जिस अभ्यर्थी के जनपद रैंकिंग में प्रदर्शित है ऐसे अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन सम्बंधित डाइट पर दें|

देखें कब आएगी किसकी मेरिट

72,825 teachers recruitment merit today

72,825 की वरीयता सूची----4 जुलाई
आपत्तियां ली जाएंगी----8 जुलाई तक
मेरिट का प्रकाशन----18 जुलाई तक
काउंसलिंग----20 से 23 जुलाई तक

29,334 गणित-विज्ञान शिक्षक की मेरिट----5 जुलाई
काउंसलिंग----7 व 8 जुलाई

शिक्षा मित्रों की काउंसलिंग----7 जुलाई

10,000 बीटीसी शिक्षक की मेरिट----8 जुलाई को
काउंसलिंग----10 व 11 जुलाई

वेबसाइट हो गई जाम

72,825 teachers recruitment merit today

प्राइमरी स्कूल में टीईटी मेरिट के जरिए 72825 पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की मेरिट सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी गई।

हालांकि मेरिट जारी होते ही वेबसाइट पर इतना दबाव बढ़ गया कि वह बैठ गई। कई जिलों में वेबसाइट खुल नहीं सकी।

सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्त ने तकनीकी समस्या पर विचार और निराकरण के लिए छुट्टी के बावजूद शनिवार को शासन में बैठक बुलाई है।

इसमें एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा व एनआईसी डायरेक्टर उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed