फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   72,825 teachers recruitment counseling

72,825 शिक्षक भर्ती :मनचाहे जिले में काउंसलिंग का मौका

Thu, 03 Jul 2014 05:23 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 03 Jul 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
72,825 teachers recruitment counseling

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में मेरिट में आने वालों को मुख्य काउंसलिंग में शामिल होने के बाद उसे उसकी मनपसंद के एक जिले में काउंसलिंग कराने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए उसे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य को आवेदन देना होगा। इसके बाद भी यदि कोई अभ्यर्थी चूक जाता है, तो उसे काउंसलिंग में शामिल होने का एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती का शासनादेश जारी किया जा चुका है।

19 जुलाई को प्रदर्शित होगी चयन मे‌रिट

72,825 teachers recruitment counseling

शासनादेश के आधार पर 4 जुलाई को वेबसाइट पर ऑनलाइन श्रेणीवार अंतिम सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। चयन मेरिट 19 जुलाई को जारी की जाएगी।

इसके बाद 20 से 23 जुलाई तक लगातार तीन दिनों तक काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग में शामिल होने के बाद यदि किसी आवेदक को लगता है कि उसका किसी अन्य जिले की मेरिट में नंबर आ सकता है, तो ऐसे आवेदकों के लिए 24 जुलाई को विशेष काउंसलिंग की जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा है कि इसके लिए आवेदक को संबंधित जिले के डायट प्राचार्य को आवेदन करना होगा।

इसके बाद भी यदि मेरिट में आने वाला काउंसलिंग नहीं करा पाता है, तो ऐसे लोगों के लिए 25 जुलाई को अंतिम काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद एक दिन रिक्त बचने वाले पदों के लिए काउसंलिंग की जाएगी।

मेरिट में आने वालों से मांगा जाएगा विकल्प

72,825 teachers recruitment counseling

उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के दौरान मेरिट में आने वालों से विकल्प लिया जाएगा।

इसमें अंतिम रूप से दोनों विषयों के सहायक अध्यापक पद पर चयन की स्थिति में वे विज्ञान व गणित में से किसी एक विषय में सहायक अध्यापक का पद अभ्यर्थी को स्वीकार करना होगा।

इसके साथ ही जिलों की चयन समिति काउंसलिंग के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed