फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पोलिंग पार्टी

पोलिंग पार्टी

Sun, 12 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी
लोकतंत्र के महापर्व की अंतिम तैयारी के बीच शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर बने कैंपों से पोलिंग पार्टियां मतदान संबंधित सामग्रियों को लेकर अपने अपने बूथों की तरफ शनिवार दोपहर तक रवाना हुईं। इससे पहले हवाई पट्टी कैंप पर सुबह से ही पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

कर्मचारियों की सुविधा के लिए हवाई पट्टी पर विधानसभावार कैंप बनाए गए थे। भीषण गर्मी में कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया था। पेयजल से लेकर टेंट की व्यवस्था की गई थी। कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु होने के साथ ही सुबह 9 बजे तक अकबरपुर हवाईपट्टी पर कर्मचारियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। ड्यूटी चार्ट जानने व संबंधित केन्द्रों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों में आपाधापी का माहौल था। हालांकि, प्रशासन ने विधानसभावार कैंप लगाने के साथ ही कर्मचारियों की सुविधा के लिए तख्तियां भी लगवा रखी थीं।
विज्ञापन

दोपहर होते होते कुल 2008 पोलिंग पार्टियां संबंधित क्षेत्रों के लिए रवाना की जा चुकी थीं। बताते चलें कि जिले में कुल 1147 मतदान केंद्र व 2008 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। इनमें अंबेडकरनगर संसदीय सीट के चार विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर, कटेहरी, टांडा व जलालपुर में 909 मतदान केंद्र व 1609 मतदेयस्थल हैं, जबकि संतकबीरनगर संसदीय सीट के आलापुर विधानसभा क्षेत्र में 238 मतदान केंद्र व 399 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि अंबेडकरनगर संसदीय सीट में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 180 मतदान केंद्रों के लिए 449 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इसके अलावा टांडा विधानसभा क्षेत्र के 258 मतदान के लिए 346, जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के 197 मतदान के लिए 438 व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के 274 मतदान केंद्र के लिए 376 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। संतकबीरनगर संसदीय सीट के आलापुर विधानसभा क्षेत्र के 238 मतदान के लिए 399 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। यह सभी पोलिंग पार्टियां शाम होने तक अपने अपने क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

201 पार्टियों को रखा गया रिजर्व
परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए 201 पोलिंग पार्टियों के 804 कर्मचारियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। इन पार्टियों को पाचों तहसील मुख्यालयों पर भेज दिया गया है। साथ ही उन्हें प्रत्येक समय तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी मतदान केंद्र पर जरूरत पड़ती है, तो रिजर्व पार्टियों के संबंधित कर्मचारियों को वहां भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed