फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एक परिवार के नौ लोगों ने अपनाया मुस्लिम धर्म

एक परिवार के नौ लोगों ने अपनाया मुस्लिम धर्म

Thu, 22 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एक परिवार के नौ लोगों ने अपनाया मुस्लिम धर्म
दंपति समेत नौ लोगों ने अपनाया मुस्लिम धर्म
विज्ञापन

पुलिस ने की पुष्टि, सभी ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की बात स्वीकारी
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के दिनारी गांव में दो परिवारों के नौ सदस्यों ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपना लिया है। सभी ने मुस्लिम नाम भी रख लिए हैं। इसमें सात लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि दो लोग दूसरे परिवार से हैं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और धर्म परिवर्तन की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि धर्म परिवर्तन की जानकारी होने पर धर्म बदलने वालों से बातचीत की गई है( सभी ने कहा कि वे स्वेच्छा से धर्म बदल रहे हैं। इस बात को लेकर किसी तरह की कोई विवाद सामने नहीं आया है।

दिनारी गांव में एक परिवार रहता है, जिसके साथ परिवार के मुखिया की बहन भी अपने बेटे के साथ रहती हैं। इस तरह छह नाबालिग बच्चे व तीन बालिग हैं। पुलिस के मुताबिक सभी ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की बात स्वीकार की है। पिता ने खुद का धर्म परिवर्तन करने के साथ ही नाबालिग बच्चों का भी धर्म व नाम परिवर्तित करवा दिया है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हल्का दरोगा प्रेमानंद व नागेश्वरनाथ पटेल को मौके पर भेजा गया। जहां धर्म परिवर्तन करने वाले सभी लोग मिले। उन्होंने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की बात स्वीकार की। दरोगा प्रेमानंद ने बताया कि सभी सदस्यों के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। एक मौलाना ने सभी सदस्यों को कलमा पढ़ाकर धर्म परिवर्तन कराया। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उसके परिवार के किसी अन्य सदस्य या धर्म परिवर्तन करने वाले की तरफ से कोई शिकायत या तहरीर मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। उप जिलाधिकारी रमाकांत वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल के साथ पुलिस की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed