{"_id":"5bedc6fbbdec2269bb420aa1","slug":"71542309627-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर से निकलेगा सभी समस्याओं का हल: जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर से निकलेगा सभी समस्याओं का हल: जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संजय जोशी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण से सभी समस्याओं का हल होगा। दुनिया में भारत का गौरव और पराक्रम बढ़ेगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मामले की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की टिप्पणी हिंदू समाज के लिए कष्टकारी है। हमें यह हजम नहीं होता कि देश का न्यायतंत्र इतना भावशून्य और विवेकहीन हो जाएगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से संवेदनशील होकर सुनवाई की अपील की।
जोशी बृहस्पतिवार को यहां गणेश नगर स्थित तुलसी उद्यान में नवयुग कल्याण मंच की ओर से आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, जनता सस्ता, सुलभ और समयबद्ध न्याय पाने की कामना करती है लेकिन जनभावना से जुड़े विषय के लिए सुप्रीम कोर्ट के पास समय नहीं होना रामभक्तों का अपमान है। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी से लगाव रखने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा से भी हिंदू समाज की अपील है कि वे देश के स्वाभिमान और आदर्श का प्रतीक राम मंदिर निर्माण की अगुआई करें। सुप्रीम कोर्ट के जजों से भी हिंदू समाज का आग्रह है कि वे संवेदनशील होकर इस केस की सुनवाई करें।
उन्होंने कहा, केंद्र सरकार विवाद सुलझाने की पहल कर रही है। देशभक्त मुस्लिम भी चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने लेकिन यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट की प्राथमिकता में नहीं है। कहा कि राम मंदिर बनने से देश में ऊर्जा का संचार होगा। मंदिर निर्माण के बिना राम राज्य की कल्पना अधूरी है। हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश प्रकट करने के लिए 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा बुलाई है। उन्होंने जनता से मंदिर निर्माण के लिए भविष्य में होने वाले आंदोलन व जन जागरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। सभा को पूर्व महापौर दाऊजी गुप्ता, प्रांत सह संघचालक डॉ. हरमेश, केके उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
मोदी-योगी सरकार को सराहा
जोशी ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने अयोध्या मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के 15 हजार पेज के उर्दू और हिंदी आदेश का अंग्रेजी में अनुवाद कराकर जल्द सुप्रीम कोर्ट में पेश करने के लिए भी योगी सरकार की तारीफ की। मंदिर मुद्दे की सुनवाई के लिए तीन जजों की बेंच गठित कराने की पहल के लिए मोदी सरकार को भी सराहा।