{"_id":"5b39135c4f1c1b12658b48a5","slug":"71530467164-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के लिए 385 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के लिए 385 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। पुलिस लाइन के मैदान पर रविवार से उप निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ हुई। इस परीक्षा के प्रथम दिवस 385 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई इसमें 301 अभ्यर्थी पास हुए जबकि 84 फेल हो गए। वहीं, दौड़ के दौरान 5 अभ्यर्थी बेसुध होकर गिर गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई जबकि एक का उपचार चल रहा है।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन 390 अभ्यर्थियों को भाग लेना था इसमें पांच अनुपस्थित रहे और कुल 385 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इन सभी पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी थी। इस दौड़ परीक्षा में 301 अभ्यर्थी पास घोषित किए गए जबकि 84 फेल हो गए। सुबह 6 बजे शुरू हुई परीक्षा के दौरान 5 अभ्यर्थी बेसुध होकर गिर पड़े। 5 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा में 4 जुलाई को महिला अभ्यर्थी भी दौड़ लगाएंगी। ध्यान रहे कि वर्ष 2016 में उप निरीक्षकों के पद पर लिखित परीक्षा हुई थी इसमें पास हुए 29 सौ महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 से 5 जुलाई तक आयोजित की गई है। इस दौरान पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के साथ सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम, एसडीएम अवधेश बहादुर, आरआई हरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।