{"_id":"5b2e8b2c4f1c1bf76e8b9c62","slug":"71529776940-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी कैंटीन की 550 बोतल शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी कैंटीन की 550 बोतल शराब बरामद
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी कैंटीन की 550 बोतल शराब बरामद
बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने फैजाबाद हाईवे पर शनिवार को एक कार से तस्करी कर ले जाई जा रही आर्मी कैंटीन की 550 बोतल शराब बरामद की हैं। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर शुक्रवार को आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की तो कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई।
जब तक टीम मौके पर पहुंची कार में सवार युवक भाग गया। बिहार के नंबर की इस कार को पुलिस ने चेक किया तो उसमें आर्मी कैंटीन की ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 550 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि, बरामद शराब पंजाब में बनी है और वह सिर्फ डिफेंस में ही प्रयोग की जाती है। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। एसओ ने कहा कि, बिहार में शराब बंदी है। ऐसे में आशंका है कि ये शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।