फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शहर की बिजली गुल, दो लाख की आबादी परेशान

शहर की बिजली गुल, दो लाख की आबादी परेशान

Tue, 08 May 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहर की बिजली गुल, दो लाख की आबादी परेशान
बहराइच। मुख्य पावर हाउस से शहर को हो रही विद्युत सप्लाई के 132 केवी विद्युत लाइन की भूमिगत केबल में मंगलवार दोपहर में अचानक फाल्ट आ गई। इससे आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जेठ की इस तपती गर्मी में शहर के लगभग दो लाख लोग परेशान रहे। पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


जनपदवासी मौजूदा समय में भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। एक तरफ लू के थपेड़े लोगों को परेशान किये हैं, दूसरी तरफ बिजली की व्यवस्था भी दगा दे रही है। कभी पड़ोसी जनपद गोंडा से लाइनों में फाल्ट आ जाने से आपूर्ति ठप कर दी जाती है, तो कभी लोकल फाल्ट से व्यवस्था चरमराई रहती है।
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही आये दिन लाइनें ध्वस्त हो रही है। अधिकारी व कर्मचारी द्वारा लाइनों को दुरुस्त कराने में पसीने छूट रहें हैं। मंगलवार को 132 केवी मुख्य पावर हाउस की भूमिगत विद्युत लाइन में दोपहर एक बजे फाल्ट आ गया। इससे शहर के आधे हिस्से की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने समझा में ट्रिपिंग की समस्या से व्यवस्था बाधित हुई है। लेकिन जब तीन घंटे के बाद भी आपूर्ति बहाल नही हुई, तब उपभोक्ता उपकेंद्रों पर संपर्क करने की कोशिश करने में जुट गये। लेकिन उपकेंद्र से भी किसी को काई सही जवाब नहीं मिल सका। अचानक ठप हुई आपूर्ति के चलते लोगों के सामने सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या रही।


एसडीओ मोहित दीक्षित से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि 132 केवी की भूमिगत विद्युत लाइन में फाल्ट आने से समस्या हुई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुटे हुये है। उन्होंने देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed