{"_id":"5aecaa854f1c1b87098b7e4b","slug":"71525459589-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी से टकराई स्कूल वैन, नौ बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी से टकराई स्कूल वैन, नौ बच्चे जख्मी
Updated Sat, 05 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। इससे वैन में सवार नौ छात्र जख्मी हो गए। घायल बच्चों को क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ा सानी निवासी नंदराम का पुत्र आर्यन (12) व रघुनंदन का पुत्र सचिन (8) लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बा में स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार को दोनों छात्र स्कूल की वैन (मैजिक) में सवार होकर मैगलगंज स्कूल जा रहे थे। रास्ते में महोली कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम नेवादा के निकट एक एसयूवी से वैन की टक्कर हो गई।
इससे वैन में सवार आर्यन, सचिन समेत संसड़ा निवासी नबी अहमद का पुत्र परवाज अली (10), मोहरनिया निवासी परशुराम के पुत्र इंद्र सिंह (14), जसमीत (10), वीरा (8), गुरुबक्स सिंह का पुत्र सुखप्रीत (9), कमलजीत (10), नवजीत कौर (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। नागरिकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।