{"_id":"5aeb48364f1c1b05418b7ecc","slug":"71525368886-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर के खाते से निकाले 12 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशियर के खाते से निकाले 12 हजार रुपये
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा करनैलगंज के कैशियर के खाते से जालसाज ने एक सप्ताह पहले ऑनलाइन 12 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। बैंक कैशियर को इसकी जानकारी तब हुई, जब उसने अपना खाता चेक किया। इस मामले में कैशियर ने गुरुवार को कोतवाली करनैलगंज में जालसाज के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कानपुर के वीवीपुर के रहने वाले गौतम कटियार ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैँक की शाखा करनैलगंज में कैशियर के पद पर तैनात हैं। गौतम के मुताबिक एक सप्ताह पहले उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया था। उसकी काफी तलाश की, मगर नहीं मिला। मोबाइल फोन गायब होने की तहरीर कोतवाली करनैलगंज में दी थी। इसी के बाद 28 अप्रैल को उनके खाते से तीन बार में किसी ने ऑनलाइन 12 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। गौतम कटियार ने बताया कि जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। गौतम कटियार ने कोतवाली करनैलगंज में जालसाज के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।