{"_id":"5ae73dfb4f1c1b46098b742e","slug":"71525104123-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीव के हमले में मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीव के हमले में मासूम घायल
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। घर के सामने खेल रहे मासूम पर रविवार देर शाम को वन्यजीव ने हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रेंज कार्यालय को सूचना दी गई है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत खड़िया गांव निवासी मुन्नालाल का छह वर्षीय पुत्र आकाश रविवार देर शाम को घर के सामने खेल रहा था। तभी वह लघु शंका के लिए कुछ दूरी पर स्थिति झाड़ियों के पास चला गया। उसी समय झाड़ियों में छिपे बैठे वन्यजीव ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े।
तब तक वन्यजीव बच्चे को छोड़कर झाड़ियों में फिर छिप गया। हमले में बच्चे के हाथ, पैर और चेहरे पर जख्म हुए हैं। हमला किस वन्यजीव ने किया है, इसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर देने के बाद पिता ने जख्मी आकाश को रात में ही सीएचसी पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।