फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एटीएम में नहीं कैश, उपभोक्ता परेशान

एटीएम में नहीं कैश, उपभोक्ता परेशान

Thu, 19 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में नहीं कैश, उपभोक्ता परेशान
गोंडा। जिले में कैैश किल्लत का आलम यह है कि यहां कुल 45 एटीएम हैं, जिसमें से अधिकांश एटीएम दगा दे गए हैं। कहीं नकदी नहीं होने का नोटिस चस्पा है तो कहीं शटर डाउन हैं। जिसके चलते उपभोक्ता अपने ही रुपये निकालने के लिए इधर-उधी भटक रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीकृत बैँकों के साथ प्राईवेट बैँकों को मिलकार ग्राहकों की सुविधा के लिए जिले में कुल 45 एटीएम लगाए गए हैं। मगर बीते एक सप्ताह से जिले में अधिकांश एटीएम कैश किल्लत के चलते बेकार साबित हो रहे हैं। सबसे बड़े बैंक एसबीआई का अंबेडकर चौराहा स्थित एटीएम कैश की किल्लत के कारण करीब पखवारे भर से बंद है। इसी तरह पीएसी लाइन स्थित इसी बैंक का एटीएम माह भर से बंद पड़ा है। इसी के बगल लगा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी उपभोक्ताओं को निराश करता दिखा। गुरुवार को नगर कोतवाली के सामने एसबीआई का एटीएम भी बंद दिखा। अंबेडकर चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम पर नकदी नहीं होनेेेे की नोटिस चस्पा दिखी। यहीं हाल जेल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का भी रहा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज तिराहे पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन दिखी। इसके अलावा मंडे नाला स्थित इलाहाबाद बैंक का एटीएम भी कब चालू होता है, यह बहुत कम ही लोगों का पता चलता है। इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैँक ऑफ इंडिया, आईडीआईबी बैंक के भी एटीएम उपभोक्ताओं को निराश करते दिखे। सहालग में किसी के घर शादी है तो किसी को बेटी का तिलक चढ़ाना है। ऐसे में लोगों की तैयारी रुपयों के बिना अधूरी है। एटीएम खाली हैं और बैँकों में लंबी लाइन है। इससे लोग निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन


सहालग की वजह से कैश की कुछ दिक्कतें चल रही हैं। अधिकांश लोग विड्राल से बैंकों में रुपये निकाल रहे हैं। इसलिए एटीएम समय से भरे नहीं जा रहे हैं। कुछ दिनों की दिक्कते हैं। इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशरथी बेहरा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed