{"_id":"5ad0f83d4f1c1ba6018b468a","slug":"71523644477-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी विदा नहीं हुई तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी विदा नहीं हुई तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा युवक
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी विदा नहीं हुई तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा युवक
डीह (रायबरेली)। नाराज पत्नी को विदा कराने आए एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले नाटक के बाद किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीेचे उतारा गया। मामला सलोन कोतवाली के पुलिस चौकी सूची के भटनोसा गांव का है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के वंशपुर गांव निवासी शिवकरन की पत्नी किसी बात पर नाराज होकर अपने मायके भटनोसा आ गई थी। शुक्रवार को शिवकरन अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए पहुंचा।
काफी प्रयास के बाद भी पत्नी उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई तो वह रस्सी लेकर गांव के पास महुआ के पेड़ पर चढ़ गया और गले में रस्सी बांधकर कहने लगा कि पत्नी साथ नहीं जाएगी तो जान दे दूंगा...।
विज्ञापन
देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। डायल-100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक उसे समझाया-बुझाया गया तो वह पेड़ से नीचे उतरा। सूची चौकी प्रभारी उमा अग्रवाल ने बताया की शिवकरन को सकुशल पेड़ से उतार कर उसे हिरासत में ले लिया है।