फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन

Mon, 02 Apr 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन
रायबरेली। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर देशभर में हुए भारत बंद के तहत जिले में सोमवार को विभिन्न संगठनों ने सड़क पर उतरकर न सिर्फ जुलूस निकाला, बल्कि नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इन सभी लोगों का कहना था कि दलितों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट में हो रहे बदलाव पर रोक लगाने की मांग की। जुलूस निकालने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मुलाकात की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। हालांकि जिले में भारत बंद का असर नहीं दिखा। रोज की तरह दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

मिशन सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष विनायक कृष्ण सोनकर की अगुवाई में राजू सोनकर, डॉ. सोहनलाल गौतम आदि ने जिला अस्पताल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से जुलूस निकाला। यह जुलूस डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में झंडे थे और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने डीएम संजय कुमार खत्री को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उधर, बहुजन शक्ति संघर्ष वाहिनी की अगुवाई में लोगों ने भारत बंद के आह्वान पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि दलितों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा। इन लोगों ने डीएम के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर रोहित चौधरी, राहुल कार्तिक, देवेंद्र चौधरी, गौरीशंकर, कुलदीप कनौजिया, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत गाडगे महासभा संगम के पदाधिकारियों ने भारत बंद के आह्वान पर प्रदर्शन किया और एडीएम प्रशासन रामअभिलाख के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर अरविंद चौधरी, अजीत कुमार, शुभम वर्मा, शुभम कुमार, राहुल निर्मल मौजूद रहे। राष्ट्रीय भागीदारी मिशन के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर अर्जुन पासी, सुरेंद्र मौजूद रहे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की अगुवाई में लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एस सुधाकरन को सौंपा। सरोज गौतम एडवोकेट ने कहा है कि दलित समाज को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन में राधेश्याम प्रेमचंद्र, रामराज सरोज गौतम एडवोकेट, राष्ट्रीय भागीदारी मिशन के संयोजक अर्जुन पासी आदि मौजूद रहे।

वहीं, डलमऊ में भी एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर इंद्रपाल गौतम, संदीप, अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने प्रदर्शन किया। बछरावां में भी लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने भी भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया। कस्बे के मुख्य चौराहे से युवा नेता हरीश चौरसिया, संजय पासी, विजय कुमार, मुन्नू गुप्ता, राजेश, संतोष आदि ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed