फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   डीआईजी ने किया एसपी ऑफिस का मुआयना

डीआईजी ने किया एसपी ऑफिस का मुआयना

Thu, 29 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने किया एसपी ऑफिस का मुआयना
डीआईजी ने किया एसपी ऑफिस का मुआयना
विज्ञापन


सुल्तानपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय के आंकिक शाखा सहित अन्य कार्यालय का एवं उनके अभिलेखों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने की नसीहत दी।

डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। डीआईडी ने सीओ समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें त्वरित निस्तारित करने का आदेश भी दिया।

निरीक्षण कर लौटते समय डीआईजी ने कूरेभार थाने का भी औचक निरीक्षण किया। डीआईजी ने थाने के मालखाने का निरीक्षण करते हुए महिला बैरक व पुरुष बैरक का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने क्राइम रजिस्टर, थाना दिवस रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर का भी मुआयना किया। इस मौके पर डीआईजी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें महिला उत्पीड़न के पांच मामले आए थे।

उसका निस्तारण भी किया जा चुका था। इस पर डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सोनम वर्मा को एक हजार रुपये पुरस्कार देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed