{"_id":"5a8f0d3f4f1c1ba2268bbdce","slug":"71519324479-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरा साथी जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनपुर निवासी अप्पा (30) अपने साथी कमलू (20) के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार रात चुंगी से श्यामनाथ की ओर जा रहे थे। इस बीच शहर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार गिर गए और ट्रक का टायर अप्पा के ऊपर से गुजर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी। लेकिन रास्ते में अप्पा की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।