{"_id":"5a77406e4f1c1b805a8b7eae","slug":"71517764718-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: नियम दरकिनार, 20 किमी दूर बना दिए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: नियम दरकिनार, 20 किमी दूर बना दिए परीक्षा केंद्र
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने तय मानक के विपरीत छात्रों के सेंटर बना दिए हैं। इससे 20 किलोमीटर की दूरी तय कर छात्र परीक्षा देने को मजबूर होंगे। सबसे अधिक समस्याएं छात्राओं की होंगी। वह अपने परिजनों के साथ दूरी तय कर इम्तिहान देंगे।
लेकिन शिक्षा विभाग इन सब समस्याओं से अंजान बना हुआ है। विभाग ने परीक्षा केंद्र निर्धारण में मानको को दरकिनार कर सेंटर बनाया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छह फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। लेकिन परीक्षा से पूर्व ही सेंटर निर्धारण से छात्रों में बेचैनी बढ़ गई है।
जिले के कई परीक्षा केंद्रों को काफी दूर बना दिया गया है। जिसके कारण छात्रों को 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ेगा। कई छात्र निजी वाहनों से जाने को मजबूर होंगे। प्रशासन इससे पूरी तरह अंजान बना हुआ है। बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
20 किमी की दूरी तय कर देंगे एग्जाम
जय मां काली इंटर कॉलेज उर्रा के कक्षा 12 के छात्र आदित्य कुमार व अजय ने बताया कि 20 किलोमीटर दूर मिहींपुरवा कुड़वा स्थित ममतारानी इंटर कॉलेेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
कक्षा 12 के छात्र शिवपूजन व अशोक कुमार ने बताया कि सेंटर विद्यालय से दूर बनाया गया है। ऐसे में किराये पर कमरा लेकर परीक्षा देनी मजबूरी है। कक्षा 10 के छात्र पप्पू भी सेंटर दूर होने से परेशान है।
यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मानकों के अनुरूप किया गया है। बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत ही आठ किलोमीटर के मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाने के प्रयास किए गए हैं। छात्र संख्या के अनुरूप केंद्र न होने पर दूसरे केंद्रों व सीसीटीवी कैमरे न लगने वाले स्कूलों को केंद्र नहीं बनाने से कुछ समस्या जरूर हुई है।
-राजेंद्र पांडेय, डीआईओएस