{"_id":"5a6f54124f1c1b8f268b6fac","slug":"71517245458-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की बट से वार कर व्यवसायी से जेवर से भरा बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे की बट से वार कर व्यवसायी से जेवर से भरा बैग छीना
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नथुनिया मोड़ से दुकान बंद कर रविवार शाम लौट रहे सराफा व्यवसायी का जेवर से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा के निकट वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों द्वारा तमंचे के बट से व्यवसायी पर वार भी किया गया। घटना की सूचना के बाद भिनगा कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिनगा नगर के मोहल्ला टंड़वा निवासी दीपक सोनी पुत्र कैलाश नाथ सोनी भिनगा कोतवाली अंतर्गत नथुनिया मोड़ पर सराफा की दुकान करता है। रविवार शाम दीपक दुकान बंद कर अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही दीपक प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा के निकट पहुंचा, पीछे से आ रहे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बीच किसी एक बदमाश द्वारा दीपक के छोटे भाई पर तमंचे के बट से वार कर दिया गया। जिससे दोनों भाई मोटर साइकिल सहित मार्ग पर ही गिर गए। इससे पहले कि दोनों भाई कुछ समझ पाते बदमाश उनका बैग छीन कर कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए फरार हो गए। दीपक के अनुसार बैग में ढाई किलोग्राम चांदी के जेवर, बीस ग्राम सोने के जेवर, साढ़े तीन सौ ग्राम पुरानी चांदी व हिसाब की डायरी थी। तीनों बदमाशों ने हेलमेट पहना था और साल भी ओढ़ी थी। दीपक की तहरीर पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।