{"_id":"5a6f54084f1c1bb3208b62aa","slug":"71517245448-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.5 करोड़ से संवरेगी रिसिया की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.5 करोड़ से संवरेगी रिसिया की सूरत
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। जल्द ही रिसिया नगर पंचायत की सूरत संवारी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। फरवरी से रिसिया नगर पंचायत में विकास कार्य शुरू होंगे। इसके तहत रिसिया नगर की गलियों के साथ सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही साथ पेयजल, विद्युत और स्वच्छता का भी कार्य होगा। नयी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खरीदी जाएगी, जिससे कि नगर क्षेत्र के कूड़े को ठिकाने लगाया जा सके। इन व्यवस्थाओं पर लगभग साढ़े तीन करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
रिसिया नगर क्षेत्र जिले का औद्योगिक इलाका है। बहराइच शहर से सटे होने के चलते यहां पर व्यावसायिक गतिविधियां अधिक हैं। लेकिन नगर क्षेत्र उपेक्षा और दंश से अरसे से जूझ रहा है। शहर की नई सरकार बनने के बाद लोगों की उम्मीद जगी थी। अब उन उम्मीदों को पंख लगने लगे हैं। 11 वार्डों में विभक्त रिसिया नगर पंचायत की आबादी 25 हजार से अधिक है। इस आबादी के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद शुरू की गई है। अमर उजाला से बातचीत में रिसिया नगर पंचायत के चेयरमैन हाजी महमूद अहमद ने बताया कि नगर क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। जिसके तहत 1700 मीटर नाली और 1350 मीटर पक्के डामरीकृत मार्ग का निर्माण होना है। इसके अलावा स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए वाहन का अभाव अखर रहा है, जिस कारण नई ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदी जाएगी। पानी की टंकी अरसे से बंद पड़ी है, जिससे नगर क्षेत्र के लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। इस पानी की टंकी के संचालन के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नाली बनाने और मार्ग निर्माण पर लगभग ढाई करोड़ का बजट खर्च होगा। जबकि अन्य कार्यों पर भी एक करोड़ का बजट खर्च होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फरवरी से रिसिया नगर पंचायत में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। जिससे बरसात के पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें। नगर क्षेत्र के लोगों को समस्याओं से जूझना न पड़े। अध्यक्ष नगर पंचायत हाजी महमूद ने कहा कि नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में काम चल रहा है। अभी तक मोहल्लों से निकलने वाले कूड़े को इधर-उधर फेंक दिया जाता था। इसके लिए नगर क्षेत्र से बाहर व्यवस्थाएं करवाई जा रही हैं। जिससे रिसिया नगर साफ-सुथरा दिखे।
यहां होगा नालियों का निर्माण
रिसिया नगर के वार्ड शास्त्री नगर में 300 मीटर, सरस्वती नगर, इंदिरा नगर, ऋषिभूमि व नानकपुरा में 250-250 मीटर, गायत्री नगर व देवीपुरा में 400-400 मीटर नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
यहां बनेंगी पक्की सड़कें
वार्ड रविदास नगर में 300 मीटर, शास्त्री नगर, सरस्वती नगर और देवीपुरा वार्ड में 400-400 मीटर तथा इंदिरा नगर वार्ड में 250 मीटर पक्के मार्ग का निर्माण किया जाएगा।