फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्रधान, शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट

प्रधान, शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट

Thu, 25 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधान, शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट
तरबगंज (गोंडा)। बुलंदशहर की जेल में बंद इंदिरा आवास के एक लाभार्थी का पैसा गांव के प्रधान ने बैक के शाखा प्रबंधक से मिलकर निकालकर हड़प लिया। लाभार्थी जब जेल से छूटकर बाहर आया और अपने बैंक के खाते की पड़ताल की तो उसे रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। इस मामले में लाभार्थी ने एसपी के आदेश पर तरबगंज थाने में तत्कालीन ग्राम प्रधान, इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तरबगंज की ग्राम पंचायत रामापुर के रहने वाले मुंशीरजा के मुताबिक वर्ष 2013 में इंदिरा आवास के लिए उसका चयन किया गया था। आवास निर्माण की पहली किश्त के रूप में 35 हजार रुपये तरबगंज स्थित इलाहाबाद बैंक के उसके खाते में आए थे। इसमें से 10 हजार रुपये तत्कालीन ग्राम प्रधान मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू ने ले लिए थे। 25 हजार रुपये से उसने आवास की नींव भराई थी। दूसरी किश्त 10 मार्च 2015 को मिली। वह इस धनराशि को बैंक से निकाल पाता, इसके पहले ही एक पुराने मामले में बुलंदशहर की पुलिस उसे पकड़ ले गई। करीब एक माह बाद 14 अप्रैल को जमानत मिलने के बाद वह बुलंदशहर से वापस आया और बैंक जाकर अपने खाते की पड़ताल की तो पता चला कि 18 मार्च 2015 को 17500 व 19 मार्च को 20 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए गए हैं। इस बाबत जब उसने शाखा प्रबंधक से संपर्क किया तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। मुंशीरजा का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर की मिलीभगत कर उसके खाते से 37500 रुपये उड़ा लिए। मुंशी रजा ने इसकी शिकायत एसपी से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो एसपी ने तरबगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष अंगद राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्कालीन ग्राम प्रधान मोहम्मद रईस उर्फ बबलू, शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक व कैशियर इलाहाबाद बैंक के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed