फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तेहरान में डूबे जहाज में रायबरेली के लाडले की मौत

तेहरान में डूबे जहाज में रायबरेली के लाडले की मौत

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
तेहरान में डूबे जहाज में रायबरेली के लाडले की मौत
रायबरेली। तेहरान में डूबे जहाज में रायबरेली जिले के एक लाडले की भी मौत हो गई है। उसका शव यहां घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वह मर्चेंट नेवी में जूनियर अफसर था। डलमऊ गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घाट पर जुटे।
विज्ञापन

रायबरेली शहर के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र सिंह का बड़ा बेटा शारदा सिंह मर्चेंट नेवी में जूनियर अफसर था। उसकी पहली पोस्टिंग तेहरान में ही थी। पिता पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक बीती 28 सितंबर को आखिरी बार शारदा से उनकी बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन नहीं लग रहा था। बेटे से बात न होने पर पिता मुंबई और फिर दिल्ली पहुंचे और शारदा के बारे में जानकारी की। पिता को बताया गया कि जिस जहाज पर शारदा की ड्यूटी थी, उस जहाज की लोकेशन नहीं मिल रही है। इधर, 10 अक्तूबर को परिवारीजनों को जानकारी दी गई कि जहाज समुद्र में डूब गया है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। इनमें से रायबरेली शहर के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी शारदा सिंह और जम्मू निवासी जयवीर सिंह के शव ही बरामद किए जा सके। शेष नौ अफसरों का पता नहीं चल पाया है। ये नौ अफसर तेहरान के रहने वाले थे।
विज्ञापन

परिवारीजनों का कहना है कि 28 सितंबर को ही तेहरान से कजाकिस्तान के लिए जहाज निकलना था। समुद्र में तेज तूफान के चलते उस दिन का प्रोग्राम निरस्त कर दिया गया, लेकिन 29 सितंबर को स्थितियां प्रतिकूल होने पर जहाज समुद्र में भेज दिया गया था। तेहरान से लगभग 80 किमी दूर जाने के बाद जहाज डूब गया। जहाज पर मौजूद सभी लोग लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में कूदे थे। इसके बावजूद तेज तूफान में सभी की सांसें थम गईं। शनिवार को उसका शव यहां पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बेटे का शव देख मां सीता के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनका यही कहना है कि अब किसके सहारे जिऊंगी। भइया दूज के दिन शव घर आने पर मातम छा गया। परिवारीजनों ने बताया कि शारदा सिंह मर्चेंट नेवी में था, जिसका शव शनिवार को लाया गया। उसका डलमऊ तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव यहां पहुंचने पर घर के बाहर लोगों का मजमा लगा रहा। उधर, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि तेहरान में जहाज में डूबने से यहां के युवक की मौत की जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed