{"_id":"59ca9d884f1c1bda538b4863","slug":"71506450824-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान पर बने स्कूल की समाप्त होगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान पर बने स्कूल की समाप्त होगी मान्यता
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कब्रिस्तान की भूमि पर संचालित हो रहे विद्यालय पर जल्द ही मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। डीएम के निर्देश पर गठित हुई तीन सदस्यीय टीम ने पूर्व में आलापुर एसडीएम द्वारा की गई जांच को सही पाया है। संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के लिए अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंप दी है।
आलापुर तहसील क्षेत्र के मसेेना मिर्जापुर गांव निवासी बदहरुल हसन ने वर्ष 2016 में जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज करायी थी। कहा था कि उनके गांव में संचालित कौमी मकतब स्कूल कब्रिस्तान की भूमि पर बना है। संबंधित विद्यालय को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राथमिक स्तर की मान्यता भी प्रदान कर दी गई है। मान्यता के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिस गाटा संख्या बताया गया कि यह संबंधित विद्यालय के नाम दर्ज है। वह भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है। डीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच एसडीएम आलापुर को करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम आलापुर ने 7 जून 2016 को जिलाधिकारी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में शिकायत को सही ठहराया। बताया कि जिस भूमि के नाम पर विद्यालय की मान्यता ली गई है, वह भूमि कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। विद्यालय का निर्माण भी कब्रिस्तान की भूमि पर ही किया गया है। प्रबंधक द्वारा तथ्यों को छिपाकर 27 मार्च 2001 को प्राथमिक स्थतर की स्थायी मान्यता ले ली गई है। एसडीएम ने संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द किए जाने की संस्तुति भी डीएम से की।
एसडीएम की इस रिपोर्ट के बाद बीएसए कार्यालय ने विद्यालय प्रबंधक को 5 अगस्त 2016 को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया, परंतु विद्यालय प्रबंधक द्वारा पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर डीएम ने 21 अप्रैल को विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के लिए एसडीएम आलापुर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम को निर्देशित किया कि अविलंब फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। टीम ने गत दिवस अपनी जांच आख्या तैयार करते हुए एसडीएम की रिपोर्ट को सही ठहराया है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगन्नाथ पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार 26 सितंबर को विद्यालय मान्यता प्रत्याहरण के लिए संबंधित रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
कोट
जल्द होगी कार्रवाई
कब्रिस्तान की भूमि पर बने विद्यालय को मान्यता प्रदान किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल अभी उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। तीन सदस्यीय जांच रिपोर्ट में यदि कब्रिस्तान की भूमि पर संचालित विद्यालय को मान्यता मिलने का उल्लेख होगा तो तत्काल मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी