फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सांपों के डसने से एक की मौत, छह की हालत गंभीर

सांपों के डसने से एक की मौत, छह की हालत गंभीर

Thu, 21 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांपों के डसने से एक की  मौत, छह की हालत गंभीर
सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सात लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई।

टांडा थाना अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी बखेड़ू (55) मंगलवार देर शाम नित्यक्रिया के लिए खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबीयत और बिगड़ गई। इस पर उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीटी थाना अंतर्गत पीरपुर गांव निवासिनी रेनू को बुधवार सुबह नित्यक्रिया से घर लौटते समय सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत नंदापुर गांव निवासी कृपाशंकर मंगलवार देर शाम उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह खेत में सिंचाई कर रहा था। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत डोमनेपुर गांव निवासी बजरंगी को बुधवार सुबह खेत में नित्यक्रिया के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना अंतर्गत अन्नावां गांव निवासी विनोद मंगलवार देर रात उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह लघुशंका के लिए घर से निकला था। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


भीटी थाना अंतर्गत खानपुर गांव निवासी सुलोचन बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत जुआं गांव निवासिनी माधुरी को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। सीएचसी भीटी ले जाने के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed