{"_id":"63bdce5769eac678455191e7","slug":"70000-light-connection-disconnected-lucknow-news-lko666042668","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : 7000 उपभोक्ताओं की काट दी बिजली, एक हजार रुपये का बकाया था बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : 7000 उपभोक्ताओं की काट दी बिजली, एक हजार रुपये का बकाया था बिल
Wed, 11 Jan 2023 03:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:02 PM IST
सार
बिजली बिल जमा न होने पर करीब 7000 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में स्मार्ट मीटर से बिजली जलाने वाले करीब सात हजार उपभोक्ताओं की मंगलवार को ऑनलाइन बिजली काट दी गई। इन्होंने दिसंबर केे एक-एक हजार रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया था। उपभोक्ताओं को इसका पता तब चला, जब वे घर में बिजली न आने की शिकायत दर्ज कराने उपकेंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, बकायेदारों की भीड़ बिल जमा करने पहुंची तो सिस्टम फेल हो जाने से परेशानी झेलनी पड़ी। ठाकुरगंज के राधा ग्राम बिलिंग केंद्र पर शाम 7:30 बजे बिल न जमा होने के विरोध में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। ठाकुरगंज में एक साथ 2800 बकायेदारों के घर, दुकानों की बत्ती गुल हो गई थी। 1400 बकायेदार सेस खंड-दो के थे।
विज्ञापन
ठाकुरगंज के उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकतर लोगों के स्मार्ट मीटर से बिजली सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच काटी गई। इसकी जानकारी दोपहर दो बजे के आसपास हो सकी, जब बकाया बिल की रकम का मेसेज उनके मोबाइल पर पहुंचा। क्षेत्र में अधिकतर लोगों के रात तक बिल जमा नहीं हो सके। ऐसे में कड़ाके की ठंड हीटर के बिना गुजारनी पड़ी। उधर, अभियंताओं ने बताया कि प्रबंधन ने मंगलवार सुबह बकायेदारों की बत्ती काटने की सूची जारी की थी। इसमें एक-एक लाख रुपये के बकायेदार भी शामिल थे।
विज्ञापन