{"_id":"699f610cdd7097b86803815c","slug":"7000-consumers-in-kabirnagar-lost-power-lucknow-news-c-13-lko1070-1621568-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कबीरनगर में 7000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कबीरनगर में 7000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल
विज्ञापन
टूटा पड़ा खंभा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कबीरनगर उपकेंद्र के तहत करीब सात हजार उपभोक्ताओं को बुधवार दोपहर करीब तीन घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। इससे जलापूर्ति भी ठप रही। इससे पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूटने के कारण गोकुल एस्टेट की करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अमौसी जोन के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव ने बताया कि उपकेंद्र पर सुधार कार्य का परीक्षण करने के कारण दोपहर 12 से 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने अनुमति थी, मगर परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद बिजली चालू होते ही तकनीकी फॉल्ट आने से और डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रही। दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
उधर, एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे एक ट्रैक्टर की टक्कर से पारा चुन्नू खेड़ा के पास स्थित स्कूल के निकट कबीरनगर उपकेंद्र से गोकुल एस्टेट जाने वाली हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया। इससे 250-250 क्षमता के दो ट्रांसफार्मर से जुड़े 250 उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई, जो दोपहर 12 बजे चालू हो सकी। ऐसे 250 लोगों की कुल सात घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। एसडीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही नया खंभा लगाकर लाइन सही की गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।