{"_id":"66158b92f0a4c8383d0890c4","slug":"7000-buses-are-prepared-for-jawans-to-take-them-booths-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: सात हजार बसों से मतदान केंद्रों तक भेजे जाएंगे सुरक्षा बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: सात हजार बसों से मतदान केंद्रों तक भेजे जाएंगे सुरक्षा बल
Wed, 10 Apr 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:10 AM IST
सार
परिवहन विभाग ने सुरक्षाबलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 7000 बसें मुहैया कराई है। इसके लिए आईजी कानून व्यवस्था ने परिवहन निगम से अनुरोध किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। मतदान केंद्रों तक सुरक्षाबलों को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की सात हजार से ज्यादा बसों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में सुरक्षा बलों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए 7,051 बसें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
पहले चरण के लिए 608, दूसरे चरण के लिए 657, तीसरे चरण के लिए 901, चौथे चरण के लिए 1,235, पांचवें चरण के लिए 1,249, छठे चरण के लिए 1,265 और सातवें चरण के लिए 1,136 बसें उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि पुलिस बल के साथ जो बस एक बार रवाना होगी, वह बस अगले चरणों में भी उसी पुलिस बल के साथ मूल जिले में वापसी तक बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त ब्रेकडाउन के चलते 10 प्रतिशत रिजर्व वाहनों की भी जरूरत होगी। प्रति बस 45 जवानों के बैठने की व्यवस्था के लिए 52 सीटर बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।