फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70 percent shops of latushe road market opened, sales more than expected

लाटूश रोड की 70 फीसदी दुकानें खुलीं, उम्मीद से अधिक बिक्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
70 percent shops of latushe road market opened, sales more than expected
लखनऊ। राजधानी का मशहूर लाटूश रोड बाजार सोमवार को गुलजार हो गया। बाजार की 70 फीसदी दुकानें खुलीं और उम्मीद से अधिक बिक्री हुई। 30 फीसदी दुकानें मंगलवार से बाजार खुलने के भ्रम में बंद रहीं। लखनऊ आयरन हार्डवेयर एंड पेंट्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि लाटूश रोड बाजार में लगभग 300 दुकानें हैं, जिनमें मशीनरी, खेती-किसानी, बिल्डिंग मटेरियल के आइटम व उपकरण बिकते हैं। पहले दिन ही उम्मीद से अधिक ग्राहक आए और खरीदारी की। सोमवार के कारोबार से उम्मीद है कि हफ्ते भर के अंदर लाटूश रोड का कारोबार पटरी पर आ जाएगा। इसकी वजह इस बाजार की दोनों तरफ की दुकानों का खुलना है। नजीराबाद : दाहिने तरफ की 200 से अधिक दुकानें खुलीं अमीनाबाद क्षेत्र स्थित नजीराबाद बाजार भी सोमवार से खुल गया। पहले दिन दाहिने तरफ की दुकानें खुलीं। व्यापारी नेता सुरेश छबलानी ने बताया कि रविवार शाम को बाजार के कारोबारियों की सहमति से सोमवार को दाहिने तरफ की दुकानें खोलने का फैसला हुआ था। नजीराबाद में रेडीमेड, चिकन और स्पोर्ट्स आदि की कुल 450 दुकानों में ग्राहकों भीड़ रहती है, लेकिन पहले दिन 20 फीसदी ग्राहक ही आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed