फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70 people got anti rabies vaccine

Lucknow News: 70 लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज का टीका

Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
70 people got anti rabies vaccine
गिलौला (श्रावस्ती)। मौसम में परिवर्तन के साथ ही कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। ये आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में मंगलवार सीएचसी गिलौला में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने 70 लोग पहुंचे।
विज्ञापन


सीएचसी गिलौला में गांव रानीपुर काजी निवासी सोनी देवी, कटहा निवासी फरमान व शबाना, सिटकहना निवासी अजय, गिलौल निवासी समर जीत, डिकरा निवासी नीरज, आनंद व शिवा, हरनामार निवासी किशन, भिटौरा निवासी अंजनी, कैथौली निवासी शांति देवी, रायपुर बिलेला निवासी सुनीता, भिखारीपुर मसढी निवासी बउरी देवी, तिलकपुर निवासी ननकू, महेश व पलटू को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इन सभी का कहना था कि उन्हें अलग-अलग समय में अलग-अलग जगहों पर कुत्ते ने काटा था। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि कुत्ते आक्रामक हो चुके हैं। बिना छेड़े ही हमलावर हो जाते हैं।
विज्ञापन


सीएचसी गिलौला के डॉ. पवन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 70 लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। लोगों को आवारा जानवरों से बचना चाहिए। कुत्ता, बिल्ली, बंदर, सियार, भेड़िया, लोमड़ी जैसे जानवरों की लार में रेबीज होता है। इनके काटने पर घबराएं नहीं, घाव को तुरंत साबुन से धुलें। साबुन नहीं है तो पानी से धुलने के बाद खुला छोड़ दें। इससे लार के रेबीज खून में नहीं मिलेंगे और खतरा कम हो जाएगा। पीड़ित को बाद में नजदीकी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed