{"_id":"8e969e3516b0cb547dd58bdfc19074b3","slug":"70-labourer-bonded-by-brick-klin-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख रुपये के लिए 70 लोगों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख रुपये के लिए 70 लोगों को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीठेपुर क्षेत्र में एक भट्ठा मालिक ने बांदा निवासी 18 परिवार के 60-70 लोगों को बंधक बना लिया है। इन परिवारों को मुक्त कराने के लिए उनके रिश्तेदार दो दिनों से जिले में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
रिश्तेदारों का कहना है कि करहल थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ लोग शिकायत करने आए थे लेकिन उन्होंने लिखित में कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की है। बांदा के थाना पैलानी के गांव खरपिया और गांव पैलानी थाना जमालपुर निवासी कुछ लोग पिछले दो दिनों से मैनपुरी में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि करहल थाना क्षेत्र के गांव मीठेपुर के पास एक भट्ठा मालिक ने उनके परिवारों को बंधक बना लिया है। 18 परिवारों के लगभग 60-70 लोगों को बंधक बना लिया है। वह न उन्हें कहीं जाने देता है और न ही हम लोगों से मिलने दिया जाता है।
पीड़ितों रिश्तेदारों का कहना है कि जब भट्ठा मालिक से बात की तो उसका कहना है कि तुम्हारा ठेकेदार जहांगीर अहमद सात लाख रुपये लेकर चला गया है।
पहले उसे लेकर आओ तभी तुम्हारे परिवार वालों को छोड़ेंगे। पीड़ितों का कहना है कि ठेकेदार का कार्यालय बांदा में मरदल नाका ढाल के नीचे स्थित है। वह वहां नहीं मिल रहा है।