{"_id":"63fd123e0ddc5ce56b06dce4","slug":"70-cancelled-trains-will-run-from-tommarrow-lucknow-news-c-13-lko1018-107498-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : कोहरे के नाम पर रद्द 70 ट्रेनें एक मार्च से बहाल, एसी डबल डेकर एक्सप्रेस दो मार्च से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : कोहरे के नाम पर रद्द 70 ट्रेनें एक मार्च से बहाल, एसी डबल डेकर एक्सप्रेस दो मार्च से शुरू होगी
Tue, 28 Feb 2023 10:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:49 AM IST
सार
वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते कुछ गाड़ियों का कैंसिलेशन बढ़ा दिया गया है। जिन ट्रेनों का संचालन कैंसिल किया गया था, वे दिल्ली, पंजाब, कोलकाता आदि रूटों की थीं। इनमें शामिल 14265 जनता एक्सप्रेस को एक मार्च से चलाया जाना था। हालांकि, यह अब तीन मार्च से बनारस-देहरादून एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विस्तार
कोहरे के नाम पर दिसम्बर से निरस्त 70 ट्रेनें पहली मार्च से बहाल हो जाएंगी। उधर, वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते कुछ गाड़ियों का कैंसिलेशन बढ़ा दिया गया है। जिन ट्रेनों का संचालन कैंसिल किया गया था, वे दिल्ली, पंजाब, कोलकाता आदि रूटों की थीं। इनमें शामिल 14265 जनता एक्सप्रेस को एक मार्च से चलाया जाना था। हालांकि, यह अब तीन मार्च से बनारस-देहरादून एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएगी। इसका नंबर 15119 और 15120 होगा। इसमें फर्स्ट एसी की बोगी भी होगी। कोहरे के चलते निरस्त हुई एसी डबल डेकर एक्सप्रेस दो मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
उधर, वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते निरस्त किए जाने से शाहजहांपुर मेमू और वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रतापगढ़ रूट पर इंटरलॉकिंग के काम से कई गाड़ियों को कैंसिल किया गया है तो कुछ डायवर्ट की गई हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 14204/03 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक और दो मार्च को कैंसिल रहेंगी। 15108/07 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी, 04256/55 लखनऊ-प्रयागराज संगम को भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार व बुधवार को ट्रेन 13005/06 हावड़ा-अमृतसर मेल जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार के रास्ते चलेंगी। पहली मार्च को 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस लखनऊ, सुल्तानपुर व वाराणसी के रास्ते, मंगलवार को 12875 नीलांचल एक्सप्रेस वाराणसी-सुल्तानपुर रूट तथा दो मार्च को ट्रेन 22184 अयोध्या कैंट शाहगंज, जाफराबाद, जंघई, फाफामऊ होते हुए चलेगी। पहली व दो मार्च को 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलेगी।
विज्ञापन