{"_id":"6780331b68a5ec5690067951","slug":"70-cameras-were-scanned-in-the-principals-poisoning-case-the-car-number-is-not-clear-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1029149-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रधानाचार्य से जहरखुरानी में 70 कैमरे खंगाले, कार का नंबर स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रधानाचार्य से जहरखुरानी में 70 कैमरे खंगाले, कार का नंबर स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
प्रधानाचार्य से जहरखुरानी में 70 कैमरे खंगाले, कार का नंबर स्पष्ट नहीं
लखनऊ। घर से गोंडा जाने के लिए निकले प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार से लूट करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। बदमाशों के अमेठी की ओर भागने की आशंका जताई गई है। इंस्पेक्टर पारा का कहना है कि अब तक 70 कैमरे खंगाले गए हैं। कई जगह संदिग्ध कार नजर आई है। हालांकि, नंबर स्पष्ट नहीं है।
बदमाशों ने प्रधानाचार्य के खाते से रुपये भी ट्रांसफर किए थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि रकम किसके खाते में भेजी गई थी। बदमाशों ने जिस चाय की दुकान पर गाड़ी रोकी थी वहां पर भी पूछताछ की गई है। इस मामले में चिनहट पुलिस भी कार सवार बदमाशों की जानकारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम विहार कॉलोनी सलेमपुर पतौरा निवासी प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार गांधी स्मारक नवाबगंज गोंडा में तैनात हैं। वह मंगलवार सुबह घर से उबर कैब से कमता गए थे। वहां उन्होंने नवाबगंज जाने के लिए शेयरिंग कार बुक की। कार में चालक के अलावा एक अन्य युवक पहले से बैठा था। रास्ते में बदमाशों ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उनको लूट लिया था।