Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70 Anganwadi posts vacant; operations of centers affected

Lucknow News: आंगनबाड़ी के 70 पद रिक्त, केंद्रों का संचालन प्रभावित

Thu, 12 Nov 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
70 Anganwadi posts vacant; operations of centers affected
आंगनबाड़ी केंद्र।
लखनऊ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त होने से जिले में करीब 70 केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इन केंद्रों की जिम्मेदारी नजदीकी केंद्रों की कार्यकर्ता या सहायिका के पास है।
विज्ञापन

लखनऊ में करीब 2,730 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनका संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जिम्मे रहता है। पोषण अभियान, पंजीकृत बच्चों की पढ़ाई, पंजीकृत गर्भवती और किशोरियों की देखभाल एवं अन्य विभागीय काम भी संभालती हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सहायिका की तैनाती भी होती है। मौजूदा समय में जिले में आंगनबाड़ी के करीब 70 पद रिक्त हैं। कुछ माह पूर्व 150 से अधिक पदों पर भर्ती के बाद भी यह पद खाली रह गए। अब विभाग इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कह रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ श्रेयस कुमार ने बताया कि रिक्त पदों का विवरण जुटाया जा चुका है। शीघ्र ही इन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सहायिका के रिक्त पद भी जल्द भरे जाएंगे।
विज्ञापन


सहायिका के 300 से अधिक पद रिक्त
आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के भी 300 से अधिक पद खाली हैं। इनकी कमी का असर भी संबंधित केंद्रों के कामकाज पर पड़ रहा है। मार्च-अप्रैल में सहायिका के करीब 1,198 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। उस समय 200 से अधिक पद रिक्त रह गए थे। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाली 100 से ज्यादा सहायिका ने जॉइन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed