फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7 year old girl raped, chargesheet filed within 24 hours

Lucknow News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, 24 घंटे में चार्जशीट

Fri, 11 Jul 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
7 year old girl raped, chargesheet filed within 24 hours
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, 24 घंटे में चार्जशीट
मलिहाबाद (लखनऊ)। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम सात की बच्ची से ट्यूबवेल की देखरेख करने वाले माधवपुर गांव निवासी सूचित यादव ने दुष्कर्म किया। वह बच्ची को बहाने से कमरे बुलाकर ले गया था। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि बच्ची कुछ माह से मां के साथ ननिहाल में रह रही है। बुधवार शाम लगभग 6 बजे वह कुछ बच्चों के साथ गांव के निकट एक खेत में लगे ट्यूबवेल में नहाने गई थी। आरोपी सूचित ट्यूबवेल के पास बने कमरे में बच्ची को बहाने से बुलाकर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बच्ची का शोर सुन साथ के बच्चे घर पहुंचे और परिजनों को बताया। घरवाले ट्यूबवेल के पास बने कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। तभी आरोपी ने कमरे का दरवाजा खोला और बच्ची को कमरे से बाहर निकाल कर फिर से दरवाजा बंद कर लिया। लोगों की भीड़ जमा देख आरोपी सूचित कमरे के पीछे की दीवार फांद कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बृहस्पतिवार सुबह आरोपी सूचित यादव को बदौरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से ट्रैक्टर चालक है।
विज्ञापन


दावा : रिकाॅर्ड समय में दाखिल की चार्जशीट

मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत की इस घटना को कमिश्नरेट पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया। केस की विवेचना एसीपी मलिहाबाद ने शुरू की। पीड़िता का बयान और मेडिकल कराया। घटनास्थल का निरीक्षण कर चश्मदीदों और पीड़ित के परिजनों का बयान दर्ज किया। मौके से जुटाए गए नमूनों को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया। दावा है कि रिकाॅर्ड समय के अंदर पुलिस ने केस में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। अब जल्द केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए भी पैरवी की जाएगी। दावा है कि यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें इतने कम समय में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed