{"_id":"6a5fc7904c4a46884a0375ba","slug":"7-of-seats-vacant-in-government-institutions-85-in-private-ones-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1839705-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजकीय में सात, प्राइवेट में 85 फीसदी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजकीय में सात, प्राइवेट में 85 फीसदी सीटें खाली
विज्ञापन
राजकीय में सात, प्राइवेट में 85 फीसदी सीटें खाली
लखनऊ। पॉलीटेक्निक संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग के तीसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग का परिणाम जारी हो गया है। विभिन्न चरणों में हुई काउंसिलिंग के तहत अब तक कुल 43 फीसदी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजकीय संस्थानों में महज सात फीसदी सीटें ही खाली बची हैं।
इसके विपरीत, प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों में अभी भी 85 फीसदी सीटें रिक्त हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलीटेक्निक) ने प्रवेश के आंकड़े जारी किए हैं। राजकीय, एडेड, पीपीपी मॉडल और अल्पसंख्यक सहित कुल 455 पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश जारी है। इन संस्थानों में कुल 1,45,564 सीटें आवंटित की गई थीं। इनके सापेक्ष 63,930 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। प्रदेश के 149 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों की 38,887 सीटों में से 36,546 पर प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं।
प्रवेश प्रक्रिया और सीटें
210 प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों की 82,011 सीटों में से केवल 12,383 पर ही प्रवेश हो पाए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी। तीसरे चरण में आवंटित सीटों पर 21 से 24 जुलाई तक दस्तावेज का सत्यापन होगा। सीट पाने वाले छात्र किसी भी राजकीय या एडेड संस्थान में जाकर अपने अभिलेखों की जांच कराकर प्रवेश ले सकते हैं।