{"_id":"643df0ef709c1aa9a6d4edfc68b36e6c","slug":"7-lakh-rupees-bakra-sold-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 लाख में बिका ये \"शाही\" बकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 लाख में बिका ये "शाही" बकरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
आखिर सात लाख रुपए के शाही बकरे की बली चढ़ने का समय आ गया। राजधानी के बकरा बाजार में सात लाख रुपए कीमत वाले इस बकरे ने खूब चर्चाएं बटोरी।
विज्ञापन
रविवार को इसे मुंबई के एक ग्राहक ने ऑनलाइन खरीदकर नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि आयकर के डर से उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
यही नहीं एक दुंबा भी इतना महंगा बिका कि आप उसकी कीमत जानकर दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। तुर्की नस्ल का यह दुंबा पांच लाख रुपये में बिका।
राजधानी में पिछले साल बकरीद पर सबसे महंगा बकरा चार लाख रुपये में बिका था। ईद-ए-कुर्बां पर शहर की हुसैनाबाद बकरा मंडी में यह रिकॉर्ड रविवार को टूट गया। बाराबंकी के सऊद कुरैशी के बकरे ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
मुंबई के रहने वाले ग्राहक ने ऑनलाइन इसे पसंद करने के बाद अपने रिश्तेदारों को खरीदने के लिए भेजा। आखिरकार सात लाख रुपये में सौदा पट गया और बकरा मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन