फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7 lakh billygoat for bakra eid.

इस 'शाही' बकरे की कीमत सुन दंग रह जाएंगे आप!

Sun, 05 Oct 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
7 lakh billygoat for bakra eid.

शहर के बकरा बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। शनिवार को इस बाजार में पिछले साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

विज्ञापन


पिछले साल जहां इस बाजार में बकरे की अधिकतम बोली चार लाख रुपए लगाई गई थी वहीं इस साल 7 लाख रुपए का बकरा इस बाजार में आया है।

व्यापारी सलीम ने बताया कि इस बकरे की खास बात यह है कि यह मेवा खाता है और इसे कभी कोई बीमारी नहीं हुई। उनका दावा है कि इसके पेट पर अल्लाह व मोहम्मद लिखा हुआ है।

वहीं हुसैनाबाद घंटाघर के सामने बकरा मंडी में आसिम का सवा लाख का बकरा सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। इस खास किस्म के बकरे को चौक के एक व्यापारी ने खरीदा है। उन्होंने बताया कि उनके पास अभी 80 हजार का एक और बकरा है।

विज्ञापन

बकरीद की तैयारियां जोरों पर

7 lakh billygoat for bakra eid.

बाजारों में बकरीद की रौनक अपने खुमार पर है। शनिवार को हर तरफ हर नस्ल के बकरों से सजे बाजार में मोलभाव चल रहा था।

हुसैनाबाद घंटाघर की मंडी, मौलवीगंज और दुबग्गा का बकरा बाजार सभी जगह बड़ी तादाद में लोग नजर आए।

दूसरी ओर नक्खास और अमीनाबाद में बकरीद की तैयारियों को लेकर खरीददारी जोरों पर है। लोग बकरा बाजारों के अलावा खानपान की दुकानों पर भी खरीददारी कर रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को महिलाएं कपड़े और चूड़ी-कंगन भी खरीदती दिखीं। इस बीच बकरीद पर उमड़ी भीड़ के चलते रूमी गेट से लेकर हुसैनाबाद तक यातायात की समस्या बनी रही।

मौलवीगंज और दुबग्गा के बकरा मंडियों पर बकरा व्यापारियों और खरीददारों की भीड़ के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति रही।

यहां लोग बकरा खरीदने के लिए देर रात तक जमा रहे।

यहां पढें नमाज

7 lakh billygoat for bakra eid.

सफीर-ए-हुसैनी हजरत मुसलिम की शहादत पर पुराने लखनऊ में मजलिस व मातम का दौर शुरू हो गया है। हजरत इमाम हुसैन
के सफीर (दूत) बन कर कूफा शहर गए हजरत मुसलिम की शहादत जिल हिज्ज की नौ तारीख को हुई।

इसी याद में बकरीद के एक दिन पूर्व शहर में ताबूत-ए-हजरत मुसलिम उठाया जाएगा। अंजुमन गुंचाए मेंहदिया के मीडिया प्रभारी सलीम अब्बास ने बताया कि रईस मंजिल हुसैनाबाद में शाम चार बजे एक मजलिस होगी।

इसे मौलाना मोहम्मद अली हैदर खिताब करेंगे। इसके बाद ताबूत बरामद होगा। इसी क्रम में रविवार दोपहर एक बजे कूफे वाली मसजिद में महिलाओं द्वारा हजरत मुसलिम की याद में मजलिस व मातम किया जाएगा।

जिलहिज्ज के चांद के मुताबिक बकरीद छह अक्तूबर सोमवार को मनाई जाएगी। शहर में सुन्नी समुदाय की सबसे बड़ी तादात ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा करेगी।

वहीं शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में सुबह 11 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed