{"_id":"5b44210f4f1c1b86468b583f","slug":"7-female-aspirants-fainted-during-a-race-of-sub-inspector-recruitment-exams-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बनने की चाहत में उमस भरी गर्मी के आगे पस्त हुए अभ्यर्थी, 7 महिला उम्मीदवार बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बनने की चाहत में उमस भरी गर्मी के आगे पस्त हुए अभ्यर्थी, 7 महिला उम्मीदवार बेहोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल में उमंगें थी। जोश हिलोरे मार रहा था। हर शख्स दो सितारों से लैस खाकी वर्दी पाने के लिए दौड़ लगाने को बेताब नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि मानो जैसे ही दौड़ शुरू होगी, वे अपना लक्ष्य कुछ ही समय में पूरा कर लेंगे। लेकिन जब उन्हें ट्रैक पर उतारा गया, तब उमस भरी गर्मी के आगे उनका जोश पस्त होकर रह गया। कोई बीच राह में ही औंधे मुंह गिर गया तो कोई लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचते-पहुंचते रह गया। दरोगा भर्ती दौड़ के लिए सोमवार अंतिम दिन था।
दौड़ के दौरान 7 महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गईं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, 'कुछ लड़कियां परिश्रम और गर्मी की वजह से दौड़ने के बाद थक जाती हैं, इसलिए वे थोड़ी देर के लिए जमीन पर लेट गईं थी। यह एक गंभीर मुद्दा नहीं है '
विज्ञापन
बता दें कि, दौड़ के दौरान चार पुरुष अभ्यर्थी तो इस कदर पस्त हुए कि उन्हें जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। वक्त सुबह का था, बावजूद इसके उमस भरा मौसम सभी को परेशान कर रहा था। ऐसे में सुबह कुल 348 अभ्यर्थी दौड़ पूरी करने के लिए मैदान पर उतरे।
दौड़ के दौरान ही लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी नितेश वर्मा (26), खदरा हसनगंज निवासी अजीत कुमार (28), कानपुर के चौबेपुर निवासी रवी कुमार व औरैया के मानिकपुर निवासी स्केंद्र कुमार (25) बेहाल होकर ट्रैक पर गिर गए।
इन चारों की हालत इस कदर बिगड़ी कि उन्हें उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। सुबह के वक्त हुई दौड़ में महज 272 अभ्यर्थी ही लक्ष्य को प्राप्त कर सके। जबकि 76 अभ्यर्थी फेल हुए। इसी तरह से शाम को भी दौड़ कराई गई। इसमें करीब 80 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई।

Sitapur: 7 female aspirants fainted during a race which was part of Sub-Inspector recruitment exams for UP Provincial Armed Constabulary; police say, 'some girls get tired after the run due to exertion&scorching heat, & so they lie on ground for a while. It's not a serious issue' pic.twitter.com/7QUwm5YeK3
— ANI UP (@ANINewsUP) July 9, 2018