{"_id":"5d89ff188ebc3e015d44c707","slug":"69000-teachers-recruitment-case-high-court-started-daily-hearing-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की फाइनल सुनवाई शुरू, कोर्ट ने अगली तारीख दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की फाइनल सुनवाई शुरू, कोर्ट ने अगली तारीख दी
Tue, 24 Sep 2019 08:06 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 24 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Lucknow High Court
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में राज्य सरकार समेत अन्य अभ्यर्थियो की विशेष अपीलों पर फाइनल सुनवाई मंगलवार को शुरु कर दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 26 सितंबर को नियत की है।
विज्ञापन
इनमें एकल न्यायाधीश के उस फैसले व आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें भर्ती परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक सामान्य वर्ग के लिए 45 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी रखे जाने के निर्देश सरकार को दिए गए थे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल और न्यायमूर्ति इरशाद अली की खंडपीठ के समक्ष राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने दलीलें दीं। अन्य अपीलकर्ताओं के अधिवक्ता की बहस जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्हता अंकों को लेकर दायर की गई थी याचिका
साल की शुरुआत में हुई भर्ती परीक्षा के बाद सरकार ने सामान्य वर्ग के लिए अर्हता अंक 65 और आरक्षित वर्ग के लिए 60 तय किए थे, जिसके खिलाफ एकल पीठ में कई याचिकाएं दायर की गईं और अब मामले पर सुनवाई शुरू हो गई है।